वित्त मंत्री जी मेरे सवालों से मत डरिए, जवाब देना आपकी जिम्मेदारी है: राहुल गांधी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2020 1:24 PM
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया में आयी एक खबर का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके प्रश्नों से डरना नहीं चाहिए तथा देश के युवाओं की तरफ से पूछे गए सवालों का जवाब देना उनकी जिम्मेदारी है. राहुल गांधी ने किया ट्वीट राहुल […]
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया में आयी एक खबर का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके प्रश्नों से डरना नहीं चाहिए तथा देश के युवाओं की तरफ से पूछे गए सवालों का जवाब देना उनकी जिम्मेदारी है.
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘वित्त मंत्री जी, मेरे सवालों से मत डरिए. मैं यह सवाल देश के युवाओं की ओर से पूछ रहा हूं जिनका जवाब देना आपकी जिम्मेदारी है.’ उन्होंने दावा किया, ‘देश के युवाओं को रोजगार की जरूरत है और आपकी सरकार उन्हें रोजगार देने में बुरी तरह नाकाम साबित हुई है.’
बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता ने एक हिंदी दैनिक में प्रकाशित वित्त मंत्री के साक्षात्कार के उस अंश का हवाला दिया जिसके मुताबिक उन्होंने नौकरियों से जुड़े सवाल पर कहा कि वह कोई आंकड़ा नहीं देना चाहती क्योंकि बाद में ‘राहुल गांधी पूछेंगे कि एक करोड़ नौकरियों का क्या हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










