शरजील इमाम ने मस्जिदों में बंटवाये गुमराह और भयभीत करनेवाले CAA-NRC विरोधी पर्चे : दिल्ली पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2020 12:08 PM
नयी दिल्ली : सीएए विरोधी प्रदर्शनकारी शरजील इमाम के बिहार के जहानाबाद स्थित घर और दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में उसके फ्लैट से मोबाइल फोन, लैपटॉप तथा सीएए विरोधी पोस्टर जब्त किये गये हैं. साथ ही दिल्ली पुलिस ने बताया कि शरजील ने सीएए और एनआरसी विरोधी पर्चे बनाये थे, जिसमें गुमराह करने और […]
नयी दिल्ली : सीएए विरोधी प्रदर्शनकारी शरजील इमाम के बिहार के जहानाबाद स्थित घर और दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में उसके फ्लैट से मोबाइल फोन, लैपटॉप तथा सीएए विरोधी पोस्टर जब्त किये गये हैं. साथ ही दिल्ली पुलिस ने बताया कि शरजील ने सीएए और एनआरसी विरोधी पर्चे बनाये थे, जिसमें गुमराह करने और भयभीत करनेवाले तथ्य थे. उसने ये पर्चे कई मस्जिदों में बंटवाये थे.
मालूम हो कि शरजील इमाम को राजद्रोह के एक मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जहानाबाद से गिरफ्तार किया था. पुलिस उससे अलीगढ़ और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में उसके कथित भड़काऊ भाषणों के संबंध में पूछताछ कर रही है.
पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश देव ने बताया कि जांच के दौरान वसंत कुंज के उसके किराये के फ्लैट से एक लैपटॉप और एक कंप्यूटर बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि जहानाबाद के उसके घर से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस ने यह भी कहा कि शरजील ने सीएए और एनआरसी विरोधी पर्चे बनाये थे, जिसमें गुमराह करने और भयभीत करनेवाले तथ्य थे. उसने ये पर्चे कई मस्जिदों में बंटवाये थे. इसकी प्रति भी प्राप्त कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि जिस दुकान से इनकी फोटोकॉपी करायी गयी थी, उसकी भी पहचान कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










