ePaper

विवादित बयान : चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर से मांगा जवाब

Updated at : 28 Jan 2020 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
विवादित बयान : चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर से मांगा जवाब

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को दिल्ली विधानसभा चुनाव में विवादित बयान देने के लिए मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने को कहा है. आयोग के सूत्रों के अनुसार आयोग ने ठाकुर से 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को दिल्ली विधानसभा चुनाव में विवादित बयान देने के लिए मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने को कहा है. आयोग के सूत्रों के अनुसार आयोग ने ठाकुर से 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है.

आयोग ने इस मामले में दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है. सीईओ कार्यालय द्वारा आयोग को मंगलवार को सौंपी गयी रिपोर्ट में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ठाकुर द्वारा दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में भड़काऊ नारेबाजी करने की पुष्टि की गयी थी. रिपोर्ट में भाजपा के स्टार प्रचारक और पश्चिमी दिल्ली से सांसद वर्मा द्वारा एक साक्षात्कार में शाहीन बाग के बारे में भड़काऊ बयान देने की भी पुष्टि की गयी है. आयोग के सूत्रों के अनुसार सीईओ कार्यालय से मिली रिपोर्ट के आधार पर ठाकुर को नोटिस भेजा गया है. वहीं, वर्मा को भी नोटिस भेजने की कार्रवाई जारी है.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर बरसने के बाद भीड़ को ‘देश के गद्दारों को गोली मारो’ भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया. वहीं, पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को कहा, कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ वह दिल्ली में भी हो सकता है. शाहीन बाग में लाखों लोग जुटते हैं, वे आपके घरों में घुस सकते हैं और आपकी बहनों एवं बेटियों से बलात्कार कर सकते हैं और उनकी हत्या कर सकते हैं. अब लोगों को निर्णय करना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola