नामांकन दाखिल करने से पहले केजरीवाल ने की वाल्मीकि मंदिर में पूजा, रैली शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2020 2:39 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नयी दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सोमवार को यहां रैली की शुरुआत की. आम आदमी पार्टी के नेता ने रैली शुरू करने से पहले वाल्मीकि मंदिर में पूजा की. केजरीवाल दोपहर बाद जामनगर में उपजिलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नयी दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सोमवार को यहां रैली की शुरुआत की. आम आदमी पार्टी के नेता ने रैली शुरू करने से पहले वाल्मीकि मंदिर में पूजा की. केजरीवाल दोपहर बाद जामनगर में उपजिलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.
रैली में केजरीवाल के कई समर्थक चुनाव चिह्न झाडू के साथ शामिल हुए. ‘अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल’ के नारों के बीच केजरीवाल ने विजयी चिह्न बना समर्थकों का उत्साह बढ़ाया. मुख्यमंत्री के साथ उनका परिवार भी था. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेता संजय सिंह भी उनके साथ थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










