ePaper

दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा के लिए, भाजपा ने सिलसिलेवार बैठक की

Updated at : 14 Feb 2020 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा के लिए, भाजपा ने सिलसिलेवार बैठक की

नयी दिल्ली : भाजपा की दिल्ली इकाई ने हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सिलसिलेवार बैठकें कीं. पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी. बैठकों में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, राष्ट्रीय महासचिवों अरुण सिंह और अनिल जैन और दिल्ली इकाई के संगठन सचिव सिद्धार्थन ने शिरकत की. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा की दिल्ली इकाई ने हालिया विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सिलसिलेवार बैठकें कीं. पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी. बैठकों में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, राष्ट्रीय महासचिवों अरुण सिंह और अनिल जैन और दिल्ली इकाई के संगठन सचिव सिद्धार्थन ने शिरकत की.

बैठकें देर शाम तक चल सकती हैं. बैठकों में पार्टी उम्मीदवारों, पार्षदों और स्थानीय नेताओं ने भी शिरकत की. पार्टी सूत्रों ने कहा कि बैठकों के दौरान मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार पार्टी आम आदमी पार्टी सरकार की मुफ्त योजनाओं और शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन के मुद्दों को सही ढंग संभाल नहीं पायी. इससे पहले मनोज तिवारी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने बृहस्पतिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर दो घंटे से भी ज्यादा समय तक चर्चा की थी.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं भाजपा के खाते में केवल आठ सीटें आईं.आम आदमी पार्टी से पहले दिल्ली में 15 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस इन चुनावों में खाता भी नहीं खोल सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola