गुजरात में तीन पाकिस्तानी हिंदुओं को मिली नागरिकता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2019 8:22 PM
मोरबी : संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में जारी प्रदर्शनों के बीच गुजरात के एक सांसद ने शनिवार को पाकिस्तान से एक दशक पहले आये हिंदू परिवार के तीन सदस्यों को नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंपा. गुजरात के राजकोट से लोकसभा सदस्य मोहन कुंडारिया ने मोरबी के वावड़ी गांव में आयोजित समारोह में तीन लोगों […]
मोरबी : संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में जारी प्रदर्शनों के बीच गुजरात के एक सांसद ने शनिवार को पाकिस्तान से एक दशक पहले आये हिंदू परिवार के तीन सदस्यों को नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंपा. गुजरात के राजकोट से लोकसभा सदस्य मोहन कुंडारिया ने मोरबी के वावड़ी गांव में आयोजित समारोह में तीन लोगों को देश की नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंपा. इन लोगों में हरसिंह सोढ़ा, सरूपसिंह सोढ़ा और प्रभातसिंह सोढ़ा शामिल हैं.
ये लोग 2007 में पाकिस्तान से भारत आये थे. कुंडारिया ने बताया कि मोरबी में रह रहे ऐसे हजारों हिंदुओं को जल्दी ही नागरिकता दी जायेगी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पारित नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति आभार व्यक्त किया.
उन्होंने कहा, ‘ऐसे हजारों लोग हैं जो पाकिस्तान से आये हैं और मोरबी में रह रहे हैं. नये कानून के तहत अंतत: उन्हें नागरिकता मिल जायेगी. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बनाये गये नियमों के तहत आज तीन लोगों को नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया गया.’ इस मौके पर हरिसिंह ने कहा कि उनके लिए आज बहुत खुशी का दिन है और केंद्र सरकार का धन्यवाद.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










