महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में अगले साल बदल जाएगा आनंद महिंद्रा का रोल, हुए कई बदलाव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2019 2:54 PM

विज्ञापन

मुंबई.देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनीमहिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के कई शीर्ष अधिकारी आने वाले 15 माह में रिटायर होने वाले हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शुक्रवार को कई बदलाव किए. कंपनी की गवर्नेंस, नॉमिनेशन एंड रिम्युनरेशन कमेटी (जीएनआरसी) ने बदलाव की सिफारिश की थी. इस […]

विज्ञापन
मुंबई.देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनीमहिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के कई शीर्ष अधिकारी आने वाले 15 माह में रिटायर होने वाले हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शुक्रवार को कई बदलाव किए. कंपनी की गवर्नेंस, नॉमिनेशन एंड रिम्युनरेशन कमेटी (जीएनआरसी) ने बदलाव की सिफारिश की थी. इस बदलाव के तहत कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन आनंद एक अप्रैल 2020 से नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन होंगे.

इसके अलावा कंपनी के एमडी पवन गोयनका का पद एक अप्रैल से एमडी-सीईओ होगा. उनका कार्यकाल 11 नवंबर 2020 तक है. इसके बाद 12 नवंबर से एक अप्रैल 2021 तक के लिए फिर से नियुक्ति होगी. ग्रुप प्रेसिडेंट (स्ट्रैटजी) अनीष शाह एक अप्रैल 2020 से चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) का पद संभालेंगे.
मौजूदा सीएफओ वीएस पार्थसारथी एक अप्रैल को पद छोड़ देंगे. अनीष शाह दो अप्रैल 2021 को एमडी और सीईओ बन जाएंगे. इस पद पर उनका कार्यकाल 31 मार्च 2025 तक होगा. टेक महिंद्रा के एमडी और सीईओ एक अप्रेल को महिंद्रा एंड महिंद्रा बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola