ePaper

#CitizenshipBill2019: पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी महिला ने दो दिन की बेटी का नाम रखा ''नागरिकता''

Updated at : 11 Dec 2019 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
#CitizenshipBill2019: पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी महिला ने दो दिन की बेटी का नाम रखा ''नागरिकता''

दिल्ली : मजनू का टीला में रहने वाली एक पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी महिला नेबुधवार को अपनी दो दिन की बेटी का नाम ‘नागरिका’ रखा. महिला ने कहा, यह मेरी सबसे बड़ी इच्छा है कि नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 संसद में पारित हो. बताते चलें कि बुधवार 11 दिसंबर 2019 को संसद में विधेयक पारित किया […]

विज्ञापन

दिल्ली : मजनू का टीला में रहने वाली एक पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी महिला नेबुधवार को अपनी दो दिन की बेटी का नाम ‘नागरिका’ रखा. महिला ने कहा, यह मेरी सबसे बड़ी इच्छा है कि नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 संसद में पारित हो.

बताते चलें कि बुधवार 11 दिसंबर 2019 को संसद में विधेयक पारित किया गया. इसके साथ ही मोदी सरकार को राज्यसभा में बड़ी सफलता मिली है. नागरिकता संशोधन बिल सोमवार को लोकसभा से और बुधवार को राज्यसभा से भी पास हो गया. बिल के पक्ष में 125 और विरोध में 105 वोट पड़े. वोटिंग से पहले उच्च सदन मेंलगभग 6 घंटे बहस हुई.

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा के सदस्यों के हर सवाल का जवाब दिया. उन्होंने ये भी बताया कि बिल में मुसलमानों को क्यों नहीं शामिल किया गया. उन्होंने बताया कि देश के मुसलमानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. बिल में नागरिकता लेने का नहीं, देने का प्रावधान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola