ePaper

PSLV C48 के प्रक्षेपण से पहले तिरुपति बालाजी पहुंचे इसरो चीफ के सिवन

Updated at : 10 Dec 2019 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
PSLV C48 के प्रक्षेपण से पहले तिरुपति बालाजी पहुंचे इसरो चीफ के सिवन

तिरुपति : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पीएसएलवी सी48 को 11 दिसंबर को भारतीय समयानुसार 3.25 बजे लॉन्च करेगा. इससे पहले इसरो के चीफ के सिवन मंगलवार को तिरुपति बालाजी पहुंचे और पूजा अर्चना की. के सिवन ने मीडिया से बातचीत में कहा ,’ पीएसएलवी सी48 इसरो द्वारा एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि यह पीएसएलवी […]

विज्ञापन

तिरुपति : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) पीएसएलवी सी48 को 11 दिसंबर को भारतीय समयानुसार 3.25 बजे लॉन्च करेगा. इससे पहले इसरो के चीफ के सिवन मंगलवार को तिरुपति बालाजी पहुंचे और पूजा अर्चना की.

के सिवन ने मीडिया से बातचीत में कहा ,’ पीएसएलवी सी48 इसरो द्वारा एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि यह पीएसएलवी के लिए 50वां और श्रीहरिकोटा से 75वां प्रक्षेपण है.’ इसरो यह उपग्रह भी आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च करेगा.

बता दें कि यह उपग्रह मुख रूप से बल्बनुमा पेलोड फेयरिंग की विशेषता से लैस है जिसमें RISAT 2BR1 और नौ अन्य देशों के उपग्रह हैं. इस उपग्रह के जरिए इस्राइल के तीन स्कूली छात्रों द्वारा डिजाइन किया गया उपग्रह ‘डूचीफैट-3’ को भी पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाएगा.

इन छात्रों के अनुसार, इससे देश भर के बच्चों को पृथ्वी को देखने, समझने और विश्लेषण करने की सुविधा मिलेगी. यह एक फोटो सैटेलाइट होगा, जिसका कार्य पृथ्‍वी के वातावरण का अध्‍ययन करना होगा जिससे किसानों को भी लाभ मिल सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola