वैश्विक चुनौतियों के बीच आर्थिक वृद्धि पर मंथन, पीएम मोदी ने आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ की बैठक

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Jun 2026 5:26 PM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक में पीएम मोदी, फोटो- पीटीआई

PM EAC Meeting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच भारत की आर्थिक वृद्धि को तेज करने के उपायों पर व्यापक चर्चा की गई.

विज्ञापन

PM EAC Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (6 जून) को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (PM-EAC) की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में कई अर्थशास्त्री और नीति विशेषज्ञ भी शामिल हुए. बैठक के दौरान ईएसी-पीएम के सदस्यों ने मीडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का आकलन भी पीएम मोदी के सामने पेश किया. साथ ही बदलते वैश्विक आर्थिक दौर में भारत की विकास गति को बरकरार रखने के साथ इसे और मजबूत करने के लिए विभिन्न नीतिगत सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया.

‘जीवन की सुगमता’ और ‘कारोबारी सुगमता’ पर विशेष जोर

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्क के मुताबिक बैठक में आम नागरिकों के लिए ‘जीवन की सुगमता’ (Ease of Living) और उद्योग-व्यापार के लिए कारोबारी सुगमता (Ease of Doing Business) को और बेहतर बनाने से जुड़े सुधारों पर गहन चर्चा हुई. सरकार ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाकर निवेश और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिने की बात कही है. इस बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा और शक्तिकांत दास भी शामिल हुए. दोनों अधिकारियों ने विभिन्न आर्थिक और प्रशासनिक पहलुओं पर अपने विचार रखे.

क्या है प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद?

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) एक स्वतंत्र निकाय है, जो भारत सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री को आर्थिक और उससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विशेषज्ञ सलाह देता है. परिषद का उद्देश्य देश की आर्थिक नीतियों और विकास रणनीतियों को मजबूत बनाने में सहयोग देना है. फिलहास ईएसी-पीएम में एक अध्यक्ष, तीन पूर्णकालिक सदस्य और 11 अंशकालिक सदस्य शामिल हैं. इसके प्रमुख एस महेंद्र देव हैं, जबकि संजय कुमार मिश्रा, संजीव सान्याल और शामिका रवि पूर्णकालिक सदस्य हैं. परिषद के 11 अंशकालिक सदस्यों में राकेश मोहन, साजिद जेड चिनॉय, नीलकंठ मिश्रा, नीलेश शाह, टीटी राम मोहन, सौम्य कांति घोष, केवी राजू, चेतन घाटे, पामी दुआ, पुलक घोष और गौरव वल्लभ शामिल हैं.

परिषद की क्या हैं प्रमुख जिम्मेदारियां?

ईएसी-पीएम का काम प्रधानमंत्री को आर्थिक और अन्य अहम मुद्दों का विश्लेषण कर सुझाव देना है. परिषद आर्थिक महत्व के विषयों पर अपने विचार पेश करती है और जरूरत पड़ने पर स्वतः संज्ञान लेकर भी सुझाव दे सकती है. इसके अलावा प्रधानमंत्री की ओर से समय-समय पर सौंपे गए विशेष कार्यों को भी करती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola