ePaper

उत्तर भारत में ठंड का कहर, कई स्थानों पर तापमान सामान्य से कम

Updated at : 06 Dec 2019 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर भारत में ठंड का कहर, कई स्थानों पर तापमान सामान्य से कम

नयी दिल्ली : उत्तर भारत के कई भागों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है जिससे आम जनजीवन प्रभावित है. हिमाचल प्रदेश में सर्द हवाएं जारी हैं जिससे ठंड बढ़ गयी है, जबकि पंजाब और हरियाणा में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा. पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ से आने वाली ठंडी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तर भारत के कई भागों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है जिससे आम जनजीवन प्रभावित है. हिमाचल प्रदेश में सर्द हवाएं जारी हैं जिससे ठंड बढ़ गयी है, जबकि पंजाब और हरियाणा में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा.

पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों के कारण आगामी दिनों में तापमान और गिरेगा. तापमान घटने, आद्रर्ता बढ़ने और धीमी हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर बढ़ गया है.

पिछले 11 दिनों में पहली बार वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 को पार कर गया.

जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में करगिल शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान के साथ सबसे सर्द स्थान बना हुआ है. लेह में रात के समय तापमान शून्य से 13.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

श्रीनगर में शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया. उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में 4.5 डिग्री और देहरादून में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

पंजाब और हरियाणा में 4.7 डिग्री के साथ लुधियाना सबसे सर्द स्थान रहा. चंडीगढ़ में 9.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. राजस्थान में अलवर सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola