भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने फेसबुक के बाद अब ट्विटर के बायो से अपनी पार्टी का नाम हटाया

मुंबईः भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने सोमवार को ट्विटर पर अपने ‘बायो’ से अपनी पार्टी का नाम हटा दिया है. इसके बाद उनके अगले कदम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. रविवार को पंकजा ने महाराष्ट्र में बदले राजनीतिक परिदृश्य की पृष्ठभूमि में अपनी ‘भावी यात्रा’ के संबंध में सोशल मीडिया पर […]
मुंबईः भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने सोमवार को ट्विटर पर अपने ‘बायो’ से अपनी पार्टी का नाम हटा दिया है. इसके बाद उनके अगले कदम को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. रविवार को पंकजा ने महाराष्ट्र में बदले राजनीतिक परिदृश्य की पृष्ठभूमि में अपनी ‘भावी यात्रा’ के संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था जिससे अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने मीडिया के एक वर्ग में आई उन खबरों का खंडन किया कि वह भाजपा छोड़ सकती हैं. शिवसेना संजय राउत ने भी यह कहकर हलचल बढ़ा दी कि कई नेता उद्धव ठाकरे नीत पार्टी में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं. इस दावे को पाटिल ने खारिज किया. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री बनने के लिए 28 नवंबर को उन्हें बधाई देने के लिए पंकजा मुंडे का सोमवार रात आभार जताया.
ठाकरे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, मैं पंकजा ताई मुंडे का (उनकी शुभकामनाओं) के लिए दिल की गहराई से आभार जताता हूं. महाराष्ट्र विकास आघाडी ‘राज्य के हित को सबसे पहले रखने’ की संस्कृति और परंपरा के हिस्से के रूप में राज्य के हित में काम करेगा और मैं आश्वस्त करता हूं कि महाराष्ट्र का विकास उस स्तर पर करेगा जिसकी कल्पना दिवंगत गोपीनाथ मुंडे ने की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




