ePaper

आंध्र प्रदेश: रोबोट ''साईबीरा'' दर्ज करेगा लोगों के साईबर क्राइम की शिकायत, ऐसे करेगा पुलिस की मदद

Updated at : 20 Nov 2019 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश: रोबोट ''साईबीरा'' दर्ज करेगा लोगों के साईबर क्राइम की शिकायत, ऐसे करेगा पुलिस की मदद

विशाखापट्टनम: अपने अनुशासन और तत्परता के लिए पहचानी जाने वाली आंध्र प्रदेश पुलिस ने नागरिकों की सहायता के लिए एक बेहतरीन पहल की है. इस बार विशाखापट्टनम पुलिस ने लोगों को साइबर क्राइम के मामले में त्वरित न्याय दिलाने के लिए रोबोट को नियुक्त किया है जो अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है. इस रोबोट […]

विज्ञापन

विशाखापट्टनम: अपने अनुशासन और तत्परता के लिए पहचानी जाने वाली आंध्र प्रदेश पुलिस ने नागरिकों की सहायता के लिए एक बेहतरीन पहल की है. इस बार विशाखापट्टनम पुलिस ने लोगों को साइबर क्राइम के मामले में त्वरित न्याय दिलाने के लिए रोबोट को नियुक्त किया है जो अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है. इस रोबोट का नाम ‘साईबीरा’ है जो पुलिस की पोशाक पहले हुए महारानीपेटा पुलिस स्टेशन में तैनात किया गया है.

साईबारा है इस रोबोट का नाम

साइबर क्राइम के मामलों में लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए तथा पुलिस को कुशल तरीके से शिकायतों के पंजीकरण और निपटान में सहायता पंहुचाने के लिए इसकी तैनाती की गयी है. इस साइबर सुरक्षा इंटरैक्टिव रोबोट एजेंट और शॉर्ट में ‘साईबीरा’ कहा जा रहा है. साइबर क्राइम के मामलों में लोगों को मदद पहुंचाने के लिए विशाखापट्टनम पुलिस की ये पहल वाकई सराहनीय है.

स्वचालित रूप से लेगा शिकायत

इस रोबोट को बनाने वाली कंपनी रोबो कैपलर प्राइवेट लिमिटेड के मेंबर ‘डीके इरावत’ ने बताया कि ये रोबोट लोगों की शिकायतों को लेगा और स्वाचालित रूप से विभाग को पास भेज देगा. सारी समस्याओं की डिटेल्ड इंफॉर्मेशन ये विभाग तक पहुंचाएगा. यदि विभागीय स्तर पर इसका निपटारा नहीं हो पाता है तो वही शिकायत उच्च प्राधिकरण तथा उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा.

इरावत ने बताया कि यदि अधिकारी भी समस्या को हल कर पाने में विफल रहते हैं तो शिकायत सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को स्वचालित रूप से भेजी जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola