सोनिया ने अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए एसपीजी निदेशक को पत्र लिखकर आभार जताया

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एसपीजी की सुरक्षा हटाये जाने के बाद शनिवार को इस विशिष्ट सुरक्षा इकाई के निदेशक को पत्र लिखकर वर्षों तक उनकी और उनके परिवार की हिफाजत करने के लिए आभार प्रकट किया. सोनिया ने एसपीजी निदेशक अरुण कुमार सिन्हा को लिखे पत्र में कहा, ‘जबसे मेरी और […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एसपीजी की सुरक्षा हटाये जाने के बाद शनिवार को इस विशिष्ट सुरक्षा इकाई के निदेशक को पत्र लिखकर वर्षों तक उनकी और उनके परिवार की हिफाजत करने के लिए आभार प्रकट किया.
सोनिया ने एसपीजी निदेशक अरुण कुमार सिन्हा को लिखे पत्र में कहा, ‘जबसे मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा एसपीजी के हाथों में सौंपी गयी उसके बाद से हमें विश्वास का भाव महसूस हुआ कि हमारी सुरक्षा बेहतरीन हाथों में है. पिछले 28 वर्षों से हमने एसपीजी की तरफ से आला दर्जे का पेशेवर रुख, काम के प्रति समर्पण और गंभीरता का अनुभव किया.’
उन्होंने कहा, ‘एसपीजी एक शानदार सुरक्षा बल है और इसके सदस्य अपने काम में साहस और देशभक्ति के भाव से भरे होते हैं. अपने पूरे परिवार की तरफ से मैं एसपीजी का आभार प्रकट करती हूं कि उन्होंने हमारी सुरक्षा और भले का इतना समर्पण के साथ खयाल किया.’
दरअसल, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका से एसपीजी सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया. अधिकारियों ने बताया कि गांधी परिवार को अब पूरे भारत में सीआरपीएफ की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




