छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, सीआरपीएफ का जवान शहीद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2019 8:30 AM
रायपुर :छत्तीसगढ़ में गुरुवार तड़के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने यहां बताया कि यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के तोंगुड़ा-पामेड़ इलाके में तड़के चार बजे हुई. उन्होंने बताया कि शहीद जवान कामता प्रसाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 151वीं बटालियन से था. उसका दल, बल की कमांडो […]
रायपुर :छत्तीसगढ़ में गुरुवार तड़के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने यहां बताया कि यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के तोंगुड़ा-पामेड़ इलाके में तड़के चार बजे हुई.
उन्होंने बताया कि शहीद जवान कामता प्रसाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 151वीं बटालियन से था. उसका दल, बल की कमांडो इकाई ‘कोबरा’ और राज्य पुलिस जंगलों में अभियान चला रही थी, तभी यह मुठभेड़ हुई.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कामता प्रसाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्होंने बाद में, अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कुछ माओवादियों के मारे जाने का भी संदेह है. साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल तलाश अभियान चला रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










