ePaper

राज्यपाल से मिले आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना के वरिष्ठ नेता

Updated at : 31 Oct 2019 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल से मिले आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना के वरिष्ठ नेता

मुंबई : शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे समेत पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से यहां राजभवन में मुलाकात की. शिवसेना के एक नेता ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने असमय वर्षा से प्रभावित हुए किसानों के लिए तत्काल वित्तीय सहायता की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में महाराष्ट्र के मंत्री […]

विज्ञापन

मुंबई : शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे समेत पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से यहां राजभवन में मुलाकात की.

शिवसेना के एक नेता ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने असमय वर्षा से प्रभावित हुए किसानों के लिए तत्काल वित्तीय सहायता की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल थे, जिन्हें आज विधानसभा में पार्टी का नेता चुना गया है.

पार्टी की बैठक में आदित्य ठाकरे ने शिंदे की उम्मीदवारी का प्रस्ताव रखा. विधानसभा में पार्टी के नेता के पद के लिए आदित्य का नाम भी सामने आया था. नेता का चुनाव दादर स्थित पार्टी कार्यालय ‘सेना भवन’ में पार्टी विधायकों की हुई बैठक में किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola