परमेश्वर के परिसरों पर IT की छापेमारी, करीबी ने की आत्महत्या

Updated at : 12 Oct 2019 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
परमेश्वर के परिसरों पर IT की छापेमारी, करीबी ने की आत्महत्या

बेंगलरु : कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर के विश्वासपात्र ने शनिवार को यहां कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. आयकर विभाग के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री के आवास, कार्यालय और शिक्षा संस्थानों पर छापे मारे थे. पुलिस ने बताया कि सुबह भारतीय खेल प्राधिकरण के मैदान […]

विज्ञापन

बेंगलरु : कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर के विश्वासपात्र ने शनिवार को यहां कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. आयकर विभाग के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री के आवास, कार्यालय और शिक्षा संस्थानों पर छापे मारे थे.

पुलिस ने बताया कि सुबह भारतीय खेल प्राधिकरण के मैदान के निकट एक पेड़ से रमेश को लटकते हुए पाया गया. उन्होंने बताया कि रमेश रामनगर में मेल्लईहल्ली के रहने वाले थे. रमेश ने एक टाइपिस्ट के रूप में कांग्रेस के साथ अपना कार्यकाल शुरू किया था और वह परमेश्वर के करीबी बन गये थे. विभाग के अधिकारियों ने दो दिन पहले परमेश्वर के आवास, कार्यालय और सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में छापे मारे थे और रमेश से भी पूछताछ की थी. परमेश्वर ने कहा कि उन्होंने रमेश को साहसी बनने और स्थिति का निडरतापूर्वक सामना करने के लिए कहा था. उन्होंने पत्रकारों से कहा, पता नहीं उसने क्यों आत्महत्या कर ली. आज सुबह भी मैंने उससे बात की और उनसे निडर बने रहने को कहा था.

इस बीच आयकर विभाग के अधिकारियों ने परमेश्वर को मंगलवार को उनके समक्ष पेश होने के लिए कहा है. परमेश्वर ने बताया कि उन्होंने (आईटी अधिकारियों) उन्हें मंगलवार को बुलाया है. उन्होंने यहां कहा, इसलिए मैं मंगलवार को वहां जाऊंगा. कांग्रेस नेता ने कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने उनसे कहा है कि कुछ छात्रों की शिकायतों के बाद छापे की कार्रवाई की गयी थी. उन्होंने छापों को कोई राजनीतिक रंग देने से इनकार करते हुए कहा कि वह आयकर अधिकारियों के निष्कर्षों का जवाब तैयार कर रहे हैं. आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि उसने कर्नाटक में नौ अक्तूबर को एक प्रमुख व्यवसाय समूह के परिसरों पर छापे मारे थे और यह समूह कई शैक्षणिक संस्थानों का संचालन करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola