बेटे ने अपनी मां की हत्या के लिए दी सुपारी, उसे शक था कही...

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिम विहार इलाके में 22 वर्षीय एक युवक को अपनी मां की हत्या का षड्यंत्र रचने और एक किशोर समेत तीन लोगों को इसकी कथित तौर पर सुपारी देने के लिए गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अंश ढींगरा ने अपने घर में चोरी कराने […]
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिम विहार इलाके में 22 वर्षीय एक युवक को अपनी मां की हत्या का षड्यंत्र रचने और एक किशोर समेत तीन लोगों को इसकी कथित तौर पर सुपारी देने के लिए गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अंश ढींगरा ने अपने घर में चोरी कराने और अपनी मां की हत्या के लिए राजेंद्र और राहुल को सुपारी दी. अंश के अपनी मां से अच्छे संबंध नहीं थे और उसे संदेह था कि उसकी मां का किसी से प्रेम संबंध है. उन्होंने बताया कि तीन लोगों ने छह अक्टूबर को महिला के घर में घुसकर लूटपाट करने और उसकी हत्या करने की कोशिश की.
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार किशोर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि महिला के बेटे ने उन तीनों को अपनी मां की हत्या की सुपारी दी थी पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके ढींगरा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. किशोर भी गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




