....जब ओडिशा विधानसभा के पास बहन के साथ धरने पर बैठी महिला से बलात्कार का प्रयास करने लगा व्यक्ति, गिरफ्तार

भुवनेश्वर : धरने पर बैठी महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना ओडिशा विधानसभा के पास की है जब बहन के साथ धरने पर बैठी महिला के साथ आरोपी ने बलात्कार करने की कोशिश की. घटना रविवार रात की है. कोरापुट जिले […]
भुवनेश्वर : धरने पर बैठी महिला के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना ओडिशा विधानसभा के पास की है जब बहन के साथ धरने पर बैठी महिला के साथ आरोपी ने बलात्कार करने की कोशिश की.
घटना रविवार रात की है. कोरापुट जिले के लामतापुट निवासी दोनों महिलाएं तंबू के भीतर बैठी थीं. आरोपी तंबू के भीतर घुसा और उनमें से एक के साथ बलात्कार का प्रयास किया. दूसरी महिला तुरंत भाग कर पास ही बनी पुलिस चौकी पहुंची. पुलिस ने बताया कि आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को घटना में एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने का संदेह है. पुलिस ने यह नहीं बताया कि महिलाएं किस बात को लेकर धरने पर बैठी थीं. फिलहाल दोनों बहनों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




