लॉग कुर्ती पहनने के आदेश का छात्राओं ने किया विरोध, कहा- Say No to long kurti

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2019 3:29 PM

विज्ञापन

हैदराबाद : संत फ्रांसिस कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया है और उस आदेश का विरोध किया है, जिसमें छात्राओं को कॉलेज परिसर में ‘लॉग कुर्ती’ पहनने का आदेश दिया गया है. गौरतलब है कि कॉलेज प्रशासन ने लड़कियों को घुटने के नीचे तक का कुर्ती पहनने का आदेश […]

विज्ञापन

हैदराबाद : संत फ्रांसिस कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया है और उस आदेश का विरोध किया है, जिसमें छात्राओं को कॉलेज परिसर में ‘लॉग कुर्ती’ पहनने का आदेश दिया गया है.

गौरतलब है कि कॉलेज प्रशासन ने लड़कियों को घुटने के नीचे तक का कुर्ती पहनने का आदेश दिया है. साथ ही छात्राओं को यह आदेश भी दिया गया है कि वे शार्ट्‌स, स्लीवलेस और इसी तरह के अन्य कपड़े भी ना पहनें.

आज छात्राओं ने इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के आदेश को मानने से इनकार किया है. प्रदर्शन के दौरान छात्राएं ‘से नो टू लॉग कुर्ती’ का बोर्ड थामे हुए थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola