छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2019 9:28 AM

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया. दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के कुटरेम गांव के जंगलों में डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल ने बीती देर रात मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया. दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के कुटरेम गांव के जंगलों में डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल ने बीती देर रात मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किरंदुल थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था. दल जब कुटरेम गांव के जंगलों में पहुंचा तो नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग गये. बाद में जब सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया तो उन्हें दो नक्सलियों के शव, एक विदेशी पिस्तौल और एक 12 बोर बंदूक मिला. अधिकारियों ने बताया कि मारे गये नक्सलियों की पहचान मलांगिर एरिया कमेटी के सदस्य लच्छु मंडावी और पोडिया के रूप में हुई है. दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद वहां से बरामद विदेशी पिस्तौल पर ‘मेड इन इटली’ लिखा हुआ है. पुलिस जांच कर रही है कि वह नक्सलियों तक कैसे पहुंचा. राज्य के दक्षिण क्षेत्र में बसे दंतेवाड़ा विधानसभा सीट में इस महीने की 23 तारीख को उपचुनाव के लिए मतदान होना है. अप्रैल में नक्सलियों ने दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भीमा मंडावी की हत्या कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola