ISRO ने किया स्पष्ट - हमारे प्रमुख का सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं

बेंगलुरु : इसरो ने सोमवार को कहा कि उसके अध्यक्ष के सिवन का सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है. सिवन के नाम पर कुछ सोशल मीडिया अकाउंट सामने आने के बाद अंतरिक्ष एजेंसी ने यह स्पष्टीकरण दिया है. इसरो ने एक बयान में कहा कि यह उल्लेख किया जाता है कि कैलासावाडिवू सिवन के नाम […]
बेंगलुरु : इसरो ने सोमवार को कहा कि उसके अध्यक्ष के सिवन का सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं है. सिवन के नाम पर कुछ सोशल मीडिया अकाउंट सामने आने के बाद अंतरिक्ष एजेंसी ने यह स्पष्टीकरण दिया है.
इसरो ने एक बयान में कहा कि यह उल्लेख किया जाता है कि कैलासावाडिवू सिवन के नाम (के सिवन की तस्वीर के साथ) पर सोशल मीडिया अकाउंट बने हुए हैं और सोशल मीडिया मंच पर यह सक्रिय है. यह स्पष्ट किया जाता है कि इसरो के अध्यक्ष के सिवन का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोई निजी अकाउंट नहीं है. इसरो ने एक बयान में कहा, इसलिए ऐसे सभी अकाउंट पर सभी सूचनाएं वास्तविक नहीं हैं. इसमें कहा गया, सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसरो के आधिकारिक अकाउंट इस प्रकार हैं : https://www.twitter.com/isro और https://www.facebook.com/ISRO, यूट्यूब इसरो ऑफिशियल. सोशल मीडिया पर सिवन और इसरो के नाम पर भी कुछ फर्जी मीडिया अकाउंट बने हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




