पाक पीएम की भाषा बोलते हैं राहुल गांधी : स्मृति

अमेठी : केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पाकिस्तान का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि यह भारत का दुर्भाग्य है कि यहां एक ऐसा नेता भी है जो दुश्मन देश को ज्यादा भाता है . अमेठी के दौरे पर आयीं स्मृति ने गौरीगंज स्थित […]
अमेठी : केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पाकिस्तान का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि यह भारत का दुर्भाग्य है कि यहां एक ऐसा नेता भी है जो दुश्मन देश को ज्यादा भाता है . अमेठी के दौरे पर आयीं स्मृति ने गौरीगंज स्थित चौहानापुर में जनसभा को सम्बोधित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा ”भारत स्तब्ध था कि जब देश के गृह मंत्री संसद में एक तिरंगे और एक संविधान की बात कह रहे थे, तब राहुल गांधी के संकेत और आदेशानुसार कांग्रेस से ऐसे स्वर प्रस्फुटित हुए, जो भारत को विभाजित करने की कांग्रेस की मानसिकता का कहीं ना कहीं दर्शन देते थे.” उन्होंने कहा ”यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान राहुल गांधी का समर्थन प्राप्त कर रहा है.
आप सबको याद होगा, इससे पहले भी उनके मुंह से वही स्वर निकले जो पाकिस्तान को भाये. आज भारत का दुर्भाग्य है कि यहां एक ऐसा नेता भी है जो तिरंगे की कम सोचता है, तिरंगे को कम आंकता है और दुश्मन देश को ज्यादा भाता है.” इस सवाल पर कि राहुल ने आज ट्वीट करके जम्मू- कश्मीर को लेकर सफाई दी है, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा ”संसद की अपनी गरिमा होती है. वहां जो कहा जाता है उसका अपना मतलब होता है. कांग्रेस से मेरी यही अपील है कि जम्मू- कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है और वहां के नागरिक चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास हर घर तक पहुंचे.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




