दिल्लीवासियों को केजरीवाल ने दिया बड़ा तोहफा, लाखों लोगों के पानी के बिल माफ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2019 2:58 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि ‘ई, एफ, जी, एच’ श्रेणी की चार कॉलोनियों में रहने वाले उपभोक्ताओं के घरेलू मीटर अगर चालू हालत में हैं तो उनके पानी का बकाया माफ कर दिया जायेगा. दिल्ली की कॉलोनियों को ‘ए से एच’ तक की श्रेणियों में बांटा गया […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि ‘ई, एफ, जी, एच’ श्रेणी की चार कॉलोनियों में रहने वाले उपभोक्ताओं के घरेलू मीटर अगर चालू हालत में हैं तो उनके पानी का बकाया माफ कर दिया जायेगा. दिल्ली की कॉलोनियों को ‘ए से एच’ तक की श्रेणियों में बांटा गया है.
अधिकारियों ने बताया कि ‘ए से डी’ श्रेणी की कॉलोनियों को मध्य और ऊपरी मध्य श्रेणी के आवासीय इलाके माने जाते हैं. ‘ए’ श्रेणी की कॉलोनी में महारानी बाग, चाणक्यपुरी और गोल्फ लिंक्स की कॉलोनियां शामिल हैं.
यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कॉलोनियों में रह रहे 10.5 लाख लोगों को इस कदम से लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर चालू हालत में पाये जायेंगे या जो लोग इस साल 30 नवंबर तक मीटर लगा लेंगे, उनका विलंबित भुगतान भी माफ कर दिया जायेगा. ‘ए’ और ‘बी’ श्रेणी की कॉलोनियों में 100 फीसदी विलंबित भुगतान अधिभार (एलपीएससी) को माफ कर दिया जायेगा जबकि 25 फीसदी मूल बकाया भी माफ कर दिया जायेगा.
उन्होंने कहा कि ‘सी’ श्रेणी की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मूल बकाया पर 50 फीसदी छूट और 100 फीसदी एलपीएससी छूट का लाभ होगा. ‘डी’ श्रेणी की कॉलोनियों के लोगों को 100 फीसदी एलपीएससी छूट और मूल बकाया पर 75 फीसदी छूट का लाभ मिलेगा. केजरीवाल ने कहा कि इस योजना से हमें 600 करोड़ रुपये की कमायी की उम्मीद है. यह बही को साफ-सुथरा बनाने का एक प्रयास है. बकाया सिर्फ बिल के भुगतान नहीं करने से ही नहीं बल्कि बिल प्रणाली समेत दिल्ली जलबोर्ड की गलती से भी जमा हो जाता है.
इस कदम से समय पर अपना पानी बिल भुगतान करने वालों के साथ ‘‘अन्याय” होने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भविष्य में ऐसी माफी की योजना नहीं करने वाले हैं.” आप के सत्ता में आने के बाद से पानी के नये कनेक्शन में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है. केजरीवाल ने कहा कि बिना मीटर के पानी के कनेक्शन पिछले पांच साल में तीन लाख से घटकर डेढ़ लाख हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










