नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने की गोलीबारी, सेना का एक जवान शहीद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2019 1:03 PM
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में शुक्रवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सैनिक नौशेरा सेक्टर के कलसिया गांव में एक अग्रिम चौकी पर तैनात था. वह तड़के सीमा पार से अकारण शुरू […]
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में शुक्रवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि सैनिक नौशेरा सेक्टर के कलसिया गांव में एक अग्रिम चौकी पर तैनात था. वह तड़के सीमा पार से अकारण शुरू हुई गोलीबारी की चपेट में आ गया। सैनिक को तुरंत एक सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सैनिकों ने प्रभावी जवाब दिया लेकिन पाकिस्तान की तरफ हताहतों की संख्या का पता तुरंत नहीं चल सका. 17 अगस्त से राजौरी और पुंछ दोनों जिलों में पाकिस्तान द्वारा मोर्टार दागने के साथ गोलाबारी करने और छोटे हथियारों से गोलीबारी किये जाने पर भारतीय पक्ष में यह चौथी मौत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










