पत्नी को पहाड़ से खाई में धकेला, मौत, गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2019 4:49 PM
नासिक : महाराष्ट्र के नासिक जिले में पहाड़ की चोटी से अपनी पत्नी को धक्का देकर हत्या करने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी बाबूलाल काडे ने रविवार को नंदूरी पहाड़ से अपनी पत्नी कविता (22) को धक्का […]
नासिक : महाराष्ट्र के नासिक जिले में पहाड़ की चोटी से अपनी पत्नी को धक्का देकर हत्या करने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी बाबूलाल काडे ने रविवार को नंदूरी पहाड़ से अपनी पत्नी कविता (22) को धक्का देकर खाई में गिरा दिया.
नंदूरी पहाड़ पर देवी सप्तश्रृंगी का प्रसिद्ध मंदिर है. दंपती मध्यप्रदेश का रहने वाला है . कलवान थाना निरीक्षक प्रमोद वाघ ने बताया कि बाबूलाल ने देवी के दर्शन के बाद पत्नी को खाई में धक्का देकर गिरा दिया. इसके बाद बाबूलाल ने उसकी तस्वीरें खींची. अधिकारी ने बताया कि अन्य श्रद्धालुओं ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया . खाई से कविता के शव को निकाला जा रहा है . अधिकारी ने बताया कि अपराध के कारणों की जांच की जा रही है . हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










