2014 के प्रदर्शन मामले में केजरीवाल, सिसोदिया और सोमनाथ भारती पर आरोप तय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2019 8:55 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप विधायक सोमनाथ भारती पर 2014 के एक प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और लोकसेवकों के काम में बाधा डालने से संबंधित मामले में उन पर आरोप तय किये. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटिन […]
नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप विधायक सोमनाथ भारती पर 2014 के एक प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और लोकसेवकों के काम में बाधा डालने से संबंधित मामले में उन पर आरोप तय किये.
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने कहा कि यह मानने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं कि प्रथम दृष्टया उन पर मामला और गंभीर संदेह बनता है. केजरीवाल और सिसोदिया की तरफ से पेश हुए वकील इरशाद ने उनके दोषी नहीं मानने और मुकदमा चलाये जाने का दावा किया जिसके बाद अदालत ने आरोप तय किये. अदालत में मौजूद भारती ने भी खुद को दोषी नहीं माना. विधायक राखी बिरला के खिलाफ हालांकि आरोप तय नहीं किये जा सके क्योंकि वह उपलब्ध नहीं थीं. अदालत ने उन्हें आठ जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया, तब आरोप तय किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










