साउथ की एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं बुमराह

Updated at : 15 Jun 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
साउथ की एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं बुमराह

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के स्टार फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह को बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करते हुए आपने कई बार देखा होगा, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वो खुद किसी की ‘यॉर्कर’ का शिकार हो गये हैं. यह स्टार गेंदबाज क्रिकेट के मैदान के बाद अब प्यार की पिच पर भी उतर चुका […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के स्टार फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह को बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करते हुए आपने कई बार देखा होगा, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वो खुद किसी की ‘यॉर्कर’ का शिकार हो गये हैं. यह स्टार गेंदबाज क्रिकेट के मैदान के बाद अब प्यार की पिच पर भी उतर चुका है. सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें, तो जसप्रीत बुमराह साउथ की फिल्म एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं.

दक्षिण भारतीय फिल्मों की इस खुबसूरत एक्ट्रेस का नाम अनुपमा परमेश्वरन है. इन बातों को और हवा तब मिलनी शुरू हुई, जब दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करना शुरू किया. उसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक करते हुए नजर आये हैं. इसके बाद से ही इनके लिंकअप की खबरें और तेज हो चुकी हैं.

हाल ही में जब अनुपमा से उनके इस रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो अनुपमा हंस पड़ी और हंसते हुए कहा कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इस तरह के लिंक-अप आम हैं. इससे पहले भी जसप्रीत बुमराह का नाम एक दक्षिण भारतीय अदाकारा के साथ जोड़ा जा चुका है. ऐसी अटकलें लगायी जा रही थी कि बुमराह दक्षिणी अभिनेत्री राशि खन्ना को डेट कर रहे थे, लेकिन इन खबरों में सच्चाई नहीं थी.

इस समय जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप अभियान का महत्वपूर्ण अंग हैं. टीम इंडिया इस समय विश्व कप की अंक तालिका में पांच अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और अब भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ 16 जून को मैनचेस्टर के मैदान पर होना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola