शोपियां में मुठभेड़, एक आतंकवादी और उसका सक्रिय सहयोगी ढेर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2019 9:46 AM
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में एक आतंकवादी और उसके एक सक्रिय सहयोगी को ढेर कर दिया. पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात शोपियां-तुर्कवानगोम रोड पर मूल चित्रगाम नाके पर सुरक्षाबलों ने एक वाहन को रोका. तभी, वाहन में मौजूद आतंकवादियों ने भीतर से ही […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में एक आतंकवादी और उसके एक सक्रिय सहयोगी को ढेर कर दिया. पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात शोपियां-तुर्कवानगोम रोड पर मूल चित्रगाम नाके पर सुरक्षाबलों ने एक वाहन को रोका. तभी, वाहन में मौजूद आतंकवादियों ने भीतर से ही सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी.
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फिरदौस अहमद भट और वाहन चला रहा उसका सक्रिय सहयोगी सज्जाद अहमद मारा गया. प्रवक्ता ने बताया कि दोनों कुलगाम जिले के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि एक अन्य आतंकवादी अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया.
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, भट ‘सूचीबद्ध’ आतंकवादी था. उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सकीय और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव उनके परिजन को सौंप दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि मौके से हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद हुई है. सभी चीजों को जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










