अतिक्रमण पर प्रशासन का लाल डंडा : भरखरा के सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 May 2026 10:17 AM
मापी के दौरान लोग.
Buxar News : दो गांवों की सीमा को मिलाकर लगभग तीन एकड़ सरकारी भूमि है, जिस पर अतिक्रमण की स्थिति पाई गई है.
Buxar News (पंकज कमल) : राजपुर प्रखंड के बन्नी पंचायत अंतर्गत भरखरा गांव के लोदीपुर मौजा में सरकारी जमीन की मापी कर उसे चिन्हित कर लिया गया है. प्रशासन की ओर से अब इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
जानकारी के अनुसार, गांव के ही रंजीत यादव ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास आवेदन देकर जमीन की मापी कराने की मांग की थी. निर्देश के आलोक में राजस्व पदाधिकारी रूपा कुमारी के नेतृत्व में दो टीमों द्वारा स्थल का निरीक्षण एवं मापी कार्य कराया गया.
करीब तीन एकड़ सरकारी जमीन चिह्नित
मापी के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि दो गांवों की सीमा को मिलाकर लगभग तीन एकड़ सरकारी भूमि है, जिस पर अतिक्रमण की स्थिति पाई गई है. बताया गया कि इस भूमि पर मुर्गी फार्म और तालाब का निर्माण भी किया गया है.
पहले भी हुई थी शिकायत
इससे पहले भी सैय्यद कैश अहमद, सैय्यद अब्दुल मनान, मीर आजाद और अफरोज अहमद सहित कई लोगों ने इस जमीन को लेकर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. हालांकि पूर्व में प्रयासों के बावजूद अतिक्रमण नहीं हट सका था.
अब अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तेज
अंचलाधिकारी डॉ. शोभा कुमारी ने बताया कि लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा भूमि का पूरा ब्यौरा मांगा गया है, जिसे रिपोर्ट के रूप में भेजा जाएगा. इसके बाद अतिक्रमण हटाने की आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मौके पर रहे कई लोग मौजूद
मापी के दौरान मुखिया प्रतिनिधि मीर बिस्मिल्लाह, सरपंच प्रतिनिधि मीर हदीश, कैश अहमद उर्फ शेरू, जावेद अहमद, डॉ. सेराज, मो. तनवीर अहमद, औरंगजेब मीर, इमरान मीर तथा जदयू नेता जयप्रकाश पटेल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे.
Also Read: ओझा बरांव गांव में आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










