बक्सर में प्रभात खबर की खबर का असर, सोवा गांव में एक सप्ताह बाद बदला गया खराब ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बहाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोवा गांव के पश्चिमी टोला में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप थी. उमस भरी गर्मी और पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों की समस्या प्रभात खबर में छपने के बाद दूर हुई.

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिला के कृष्णाब्रह्म प्रखंड क्षेत्र के सोवा गांव के पश्चिमी टोला में पिछले एक सप्ताह से खराब पड़े ट्रांसफार्मर की समस्या आखिरकार दूर हो गई. ग्रामीणों की परेशानी को लेकर प्रभात खबर में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया. नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन

एक सप्ताह से ठप थी बिजली आपूर्ति. गर्मी और पेयजल संकट से परेशान थे लोग

बताया जाता है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण सोवा गांव के पश्चिमी टोला में दर्जनों घरों की बिजली आपूर्ति पिछले एक सप्ताह से पूरी तरह बाधित थी. उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. बिजली नहीं रहने के कारण घरों में लगे मोटर बंद हो गए थे, जिससे पेयजल की समस्या भी गहरा गई थी.

बच्चों की पढ़ाई से लेकर दैनिक काम तक हुआ प्रभावित

बिजली संकट का असर ग्रामीणों के दैनिक जीवन पर भी पड़ा. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, वहीं मोबाइल चार्जिंग समेत कई जरूरी काम बाधित हो गए थे. गांव के मंदिरों में भी अंधेरा पसरा रहने से पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में परेशानी हो रही थी.

खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने लिया संज्ञान. बदला गया खराब ट्रांसफार्मर

ग्रामीणों की समस्या को लेकर प्रभात खबर ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था. खबर के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और खराब ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू की. शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई.

बिजली आने के बाद ग्रामीणों ने जताई खुशी. प्रभात खबर का जताया आभार

बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद उनकी समस्या का समाधान हुआ है. उन्होंने उनकी परेशानी को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रभात खबर के प्रति आभार व्यक्त किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन