बक्सर: दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती ब्रह्मलीन, श्रद्धालुओं में शोक की लहर, रविवार को गंगा में दी जाएगी जल समाधि

Updated:
विज्ञापन

फोटो : दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

राजगुरु मठ शिवाला घाट वाराणसी के अध्यक्ष और महंत श्री श्री 108 दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती का निधन हो गया है. श्रद्धालुओं और शिष्यों में शोक की लहर है. रविवार को उन्हें वैदिक परंपरा के अनुसार गंगा नदी में जल समाधि दी जाएगी.

विज्ञापन

Dandi Swami Devanand Saraswati Passed Away : राजगुरु मठ शिवाला घाट वाराणसी एवं श्री स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम के अध्यक्ष और महंत श्री श्री 108 दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती शनिवार को ब्रह्मलीन हो गए. उनके ब्रह्मलीन होने की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं, शिष्यों और संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

Buxar news : अंतिम यात्रा रविवार सुबह निकलेगी. वैदिक परंपरा से दी जाएगी जल समाधि

आश्रम प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह नौ बजे आश्रम परिसर से दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद संत परंपरा और वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार गंगा नदी में उन्हें जल समाधि दी जाएगी.

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु. आश्रम पहुंच रहे अनुयायी

स्वामी जी के ब्रह्मलीन होने की खबर मिलते ही शनिवार शाम से ही भक्तों और अनुयायियों का आश्रम पहुंचना शुरू हो गया. लोग उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. संत समाज और धार्मिक संगठनों में भी इस घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया गया है.

धर्म और सेवा के लिए समर्पित रहा जीवन. अनुयायियों ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धालुओं ने कहा कि दंडी स्वामी देवानंद सरस्वती का पूरा जीवन धर्म, सेवा और आध्यात्मिक साधना को समर्पित रहा. उनके विचार और बताए गए मार्ग हमेशा लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे. उनके निधन को धार्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन