बक्सर के डुमरांव नाबालिग छात्राओं के यौन शोषण मामले में ब्रह्मपुर के शिक्षक का नाम, प्रतिष्ठित परिवार की साख पर लगा दाग

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक अरविंद कुमार

डुमरांव में छात्राओं के यौन शोषण मामले में ब्रह्मपुर के शिक्षक का नाम आने से इलाके में सनसनी फैल गई है. प्रतिष्ठित परिवार से होने के बावजूद आरोपी की करतूत से सब स्तब्ध हैं.

विज्ञापन

Brahmpur Teacher Case : डुमरांव प्रखंड क्षेत्र के एक मध्य विद्यालय में छात्राओं के यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आने के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गयी है. इस मामले की गूंज आरोपी शिक्षक के गृह क्षेत्र ब्रह्मपुर नगर पंचायत तक पहुंच गयी है. घटना के खुलासे के बाद नगर में सन्नाटा पसरा है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखता है आरोपी

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मामले के दो मुख्य आरोपियों में से एक शिक्षक अरविंद कुमार ब्रह्मपुर नगर पंचायत का रहने वाला है. बताया जाता है कि अरविंद एक प्रतिष्ठित और प्रबुद्ध शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखता है. उसके स्वर्गीय पिता प्रेमचंद प्रसाद सम्मानित शिक्षक थे और उन्होंने समाज में शिक्षा के प्रसार में योगदान दिया था.

पिता के निधन के बाद बड़े भाई को मिली थी अनुकंपा पर नौकरी

स्थानीय जानकारी के अनुसार, सेवाकाल के दौरान पिता के निधन के बाद बड़े पुत्र अनिल कुमार को अनुकंपा पर नौकरी मिली. वह वर्तमान में निमेज पांडेपुर विद्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं. दो भाइयों में अरविंद कुमार सबसे छोटा है. उसकी दो बहनों में से एक का विवाह हो चुका है. स्थानीय स्तर पर परिवार की पहचान एक शिक्षित और संभ्रांत परिवार के रूप में रही है.

घटना की खबर से नगरवासी रह गए स्तब्ध

शुक्रवार की सुबह जैसे ही मामले की खबर ब्रह्मपुर नगर पंचायत पहुंची, स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए. लोग एक-दूसरे से घटना की सच्चाई जानने का प्रयास करते नजर आए. जिन लोगों ने अरविंद को बचपन से देखा या शिक्षक के रूप में जाना है, वे इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद हैरान हैं.

स्थानीय लोगों में आरोपी के प्रति दिखा आक्रोश

घटना के खुलासे के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. नगर पंचायत निवासी रामकुमार कुशवाहा ने बताया कि आरोपी अरविंद का स्वभाव हमेशा से अलग था. वह लोगों से दूरी बनाकर रहता था और स्थानीय स्तर पर ज्यादा घुलता-मिलता नहीं था.

परिवार और क्षेत्र की प्रतिष्ठा को लेकर जताया दुख

एक अन्य स्थानीय नागरिक जयकिशन ने घटना पर दुख और रोष व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अरविंद पर लगे इन आरोपों से उसके परिवार की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है. उन्होंने इसे पूरे ब्रह्मपुर क्षेत्र की गरिमा से जोड़ते हुए चिंता जतायी.

शिक्षक के पद और शिक्षा व्यवस्था की गरिमा पर सवाल

घटना के बाद ब्रह्मपुर के प्रबुद्ध नागरिकों, बुद्धिजीवियों और आम लोगों में प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद है. लोगों का कहना है कि शिक्षक जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह के अपराध के आरोप बेहद गंभीर हैं. नागरिकों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित न्याय होना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके और शिक्षण संस्थानों की गरिमा सुरक्षित रहे.

ALSO READ : बक्सर के डुमरांव नाबालिग छात्राओं के यौन शोषण मामले में ब्रह्मपुर के शिक्षक का नाम, प्रतिष्ठित परिवार की साख पर लगा दाग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन