बक्सर में शुरू हुआ ‘मिशन प्रभाकिरण’, हर घर की छत पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य, जानें कैसे करे आवेदन

Updated:
विज्ञापन

फोटो -फोटो - कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

बक्सर में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए मिशन प्रभाकिरण की शुरुआत हुई। पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में भारी बचत करें।

विज्ञापन

Buxar News : सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और लोगों को स्वच्छ एवं प्रदूषण रहित ऊर्जा अपनाने के लिए बक्सर में ‘मिशन प्रभाकिरण’ की शुरुआत की गई. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के उद्देश्य से नगर भवन में सौर मेले का आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हरी झंडी दिखाकर सोलर रथ को किया रवाना

कार्यक्रम की शुरुआत समाहरणालय परिसर से सोलर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ हुई. इस अभियान के माध्यम से जिले के लोगों को पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी दी जाएगी और घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

बेहतर काम करने वाले कर्मियों को मिला सम्मान

पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीटर रीडर्स और सुपरवाइजर्स को डीएम ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में जुटे कर्मियों के प्रयासों की सराहना की गई.

सोलर पैनल से कम होगा बिजली का बिल

डीएम ने सौर मेले में मौजूद लोगों को सौर ऊर्जा के फायदे और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन कर सकते हैं. इससे बिजली की खपत पर निर्भरता कम होने के साथ बिजली बिल में भी उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है.

हर घर की छत पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य

जिले में अधिक से अधिक घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने के उद्देश्य से डीएम ने ‘मिशन प्रभाकिरण’ की शुरुआत की. उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों पर सोलर पैनल लगाएं और बक्सर को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

बैंक अधिकारियों ने भी लिया हिस्सा

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, मुख्य अभियंता परियोजना, सहायक समाहर्त्ता, वरीय उप समाहर्त्ता, विद्युत अधीक्षण अभियंता आरा, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर, जिला अग्रणी बैंक के पदाधिकारी समेत विभिन्न बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन