बक्सर में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्ने, 80 बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन; ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

बक्सर में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्ने बच्चे

रोट्रैक्ट क्लब बक्सर ने जन्माष्टमी के अवसर पर 'श्री कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता 2026' का आयोजन किया. 80 बच्चों ने कृष्ण-राधा का रूप धरकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Buxar Krishna Janmastmi 2026 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रोट्रैक्ट क्लब बक्सर की ओर से गोयल धर्मशाला में श्री कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 80 बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का रूप धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर गोकुलमय नजर आया.

आपके शहर में

विज्ञापन


जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्ने
जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्ने

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रोहतास गोयल, विशिष्ट अतिथि दिलशाद आलम, रोटरी क्लब अध्यक्ष रोटे. निर्मल कुमार सिंह तथा निर्णायक मंडल के सदस्य राधे श्याम प्रजापति, अमृता केशरी और शुभम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और आकर्षक वेशभूषा की सराहना की.

एकांत मिश्रा ने जीता पहला स्थान

प्रतियोगिता में गार्डन ऑफ गॉड स्कूल के एकांत मिश्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं सेंट्रल पब्लिक स्कूल के अनुभव शर्मा और रेडवुड्स स्कूल के शशांक पाठक संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे.

गार्डन ऑफ गॉड स्कूल के श्रेयांश मिश्रा ने चतुर्थ, रेडवुड्स स्कूल के दिव्यांशु राय ने पंचम और सेंट्रल पब्लिक स्कूल के आयुष्मान गुप्ता ने छठा स्थान प्राप्त किया.

इसके अलावा गार्डन ऑफ गॉड स्कूल के अत्रव सिंह सातवें, श्रेयांश चौरसिया आठवें, बानी मिश्रा नौवें और कैम्ब्रिज स्कूल के प्रियांशु कुमार दसवें स्थान पर रहे.

ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को अतिथियों ने ट्रॉफी, उपहार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया. निर्णायक मंडल के राधे श्याम प्रजापति, शुभम कुमार और अमृता केशरी ने प्रतियोगिता का मूल्यांकन करते हुए निष्पक्ष रूप से परिणाम घोषित किए.

बच्चों की प्रस्तुतियों से दिखी कृष्ण भक्ति

जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा के रूप में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. नन्हे प्रतिभागियों की वेशभूषा और आत्मविश्वास ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया. आयोजन के दौरान पूरा परिसर कृष्ण भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन