बक्सर में श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM ने सुरक्षा, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश

Author Mritunjay singh|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

बैठक करती डीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर में आगामी श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. डीएम ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात और मूलभूत सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Shravani Mela Preparation Buxar : आगामी श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात और मूलभूत सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Buxar News : श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर

बैठक में डीएम ने सभी धार्मिक स्थलों के आसपास पर्याप्त साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही नदी, घाटों एवं तालाबों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कराने को कहा. प्रमुख मंदिरों और मेला क्षेत्रों में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा महिला पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया.

कांवरिया पथ पर टेंट, पेयजल और विश्राम की व्यवस्था

अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव को निर्देश दिया गया कि नदी घाटों, कांवरिया पथ और प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट, बैठने की व्यवस्था, शीतल पेयजल तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

नकली खाद्य सामग्री पर होगी कड़ी कार्रवाई

डीएम ने खाद्य सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंदिरों के आसपास बिकने वाली खाद्य सामग्री की विशेष जांच कराई जाए. गुणवत्ता रहित और नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री पाए जाने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए. वहीं श्रावणी मेला अवधि में मंदिरों के आसपास मांसाहार की दुकानों के संचालन पर पूर्ण रोक लगाने का निर्देश भी कार्यपालक पदाधिकारियों को दिया गया.

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर और डुमरांव को महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए विशेष प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया. इसके अलावा बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर, ब्रह्मपुर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया.

यातायात व्यवस्था होगी सुव्यवस्थित

पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को बक्सर, ब्रह्मपुर सहित अन्य प्रमुख मेला स्थलों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार कर प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारु और सुरक्षित बना रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन