बक्सर: विश्वामित्र सेना ने इटाढ़ी में चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Author Manish mishra|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

पौधा रोपण करते लोग | Prabhat Khabar Network

विश्वामित्र सेना ने बक्सर के इटाढ़ी में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया. इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और हरित भविष्य सुनिश्चित करना है. संगठन ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर जिला में पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वामित्र सेना ने शनिवार को इटाढ़ी नगर में पौधारोपण अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व विश्वामित्र सेना के इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र पाठक उर्फ जीतन पाठक ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर लगाए गए पौधे. लोगों से देखभाल की अपील

पौधारोपण अभियान के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए. साथ ही लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की गई.

पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए जरूरी. पर्यावरण संतुलन में निभाते हैं अहम भूमिका

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ मानव जीवन के लिए भी बेहद जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर पर्यावरण मिल सके.

जिलाध्यक्ष ने कहा- पूरे जिले में चलाया जाएगा अभियान

विश्वामित्र सेना के जिलाध्यक्ष बलिराम मिश्र ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से मुकाबले के लिए जनभागीदारी के साथ बड़े स्तर पर पौधारोपण जरूरी है.

उन्होंने बताया कि विश्वामित्र सेना की ओर से पूरे बक्सर जिले के सभी प्रखंडों और गांवों में चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जोड़ना है.

कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रखंड संयोजक संतोष कुमार सिन्हा, नंदलाल पाठक, मार्कंडेय पाठक, अर्जुन गुप्ता, बिट्टू पाठक, मंजीत चौबे सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन