बक्सर के नमन पाण्डेय ने बीटेक चौथे वर्ष में पास की यूजीसी नेट, पीएचडी के लिए हुए क्वालिफाई

Updated:
विज्ञापन

नमन पांडेय | Prabhat Khabar Network

बक्सर के बीटेक छात्र नमन पाण्डेय ने स्नातक के दौरान ही यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर पीएचडी के लिए क्वालिफाई किया है। जानें उनकी इस शानदार सफलता की पूरी कहानी।

विज्ञापन

जिले के एक छात्र ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है. बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत जिगना गांव निवासी नमन पाण्डेय ने बीटेक चौथे वर्ष में ही राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर पीएचडी के लिए क्वालिफाई कर लिया है. नमन ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग विषय से यह सफलता हासिल की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्नातक की पढ़ाई के दौरान हासिल की उपलब्धि

नमन पाण्डेय वर्तमान में गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक सीएसई, एआई एंड एमएल के चौथे वर्ष के छात्र हैं. उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही कड़ी मेहनत और लगन के बल पर राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है.

जिगना गांव में खुशी की लहर

नमन पाण्डेय जिगना निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश प्रसाद पाण्डेय के पौत्र और शक्ति नाथ पाण्डेय के पुत्र हैं. उनकी सफलता की खबर पैतृक गांव जिगना पहुंचते ही परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी. घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया.

बक्सर के युवाओं के लिए बने प्रेरणा

ग्रामीणों का कहना है कि नमन की यह उपलब्धि बक्सर और क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी. उनकी सफलता से अन्य छात्र भी तकनीकी और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे.

शुरुआती शिक्षा से तकनीकी क्षेत्र तक शानदार सफर

नमन की प्रारंभिक शिक्षा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, दिल्ली कैंट से हुई है. उन्होंने दसवीं में 87.5 प्रतिशत और बारहवीं में 69 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. बीटेक के दौरान उनका शैक्षणिक रिकॉर्ड भी बेहतर रहा है.

एआई इंटर्नशिप और तकनीकी प्रोजेक्ट्स पर किया काम

पढ़ाई के साथ-साथ नमन तकनीकी क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं. उन्होंने अग्निरवा एआई इंटर्नशिप प्रोग्राम और भारतीय वायुसेना के साथ एआई इंटर्न के रूप में काम करते हुए सेंसर मॉनिटरिंग सिस्टम और एनएलपी आधारित कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है.

ALSO READ : बक्सर में बाइक से घर जा रहे प्रोफेसर को स्कार्पियो से मारा धक्का, गंभीर हालत में आरा रेफर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन