बक्सर में बाइक से घर जा रहे प्रोफेसर को स्कार्पियो से मारा धक्का, गंभीर हालत में आरा रेफर
छतिग्रस्त बाइक | Prabhat Khabar Network
नावानगर के एनएच 319 पर बाइक सवार प्रोफेसर को स्कार्पियो सवारों ने टक्कर मार दी। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोनवर्षा थाना क्षेत्र के एनएच 319 पर बाइक से घर जा रहे एक प्रोफेसर को जान से मारने की नीयत से स्कार्पियो से धक्का देने का आरोप लगाया गया है. इस घटना में अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के लोहई गांव निवासी प्रोफेसर विकास कुमार रंजन बुरी तरह जख्मी हो गये.
आपके शहर में
जगदीशपुर अस्पताल से आरा रेफर किए गए प्रोफेसर
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से घायल प्रोफेसर को जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें आरा रेफर कर दिया गया.
बाजार से घर लौटने के दौरान हुई घटना
प्रोफेसर विकास कुमार रंजन ने अपने आवेदन में लिखा है कि वह देर शाम बाजार से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान अमरपुरी के पास एक स्कार्पियो और एक कार खड़ी थी. दोनों वाहनों के पास सोनवर्षा निवासी अक्षय कुमार और विजय कुमार तथा लोहई निवासी राजेश कुमार के साथ कुछ अज्ञात लोग खड़े थे.
स्कार्पियो से पीछे से धक्का देने का आरोप
आवेदन के अनुसार, जैसे ही वह बाइक लेकर आगे बढ़े, स्कार्पियो ने पीछे से धक्का दे दिया. धक्का लगने के बाद वह बेहोश हो गये. प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि बेहोशी की स्थिति में उनकी जेब से तीन हजार रुपये भी निकाल लिये गये.
ALSO READ : कैमूर: दुर्गावती और कर्मनाशा नदी उफनाई, सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूबी, कई सड़कों पर बह रहा बाढ़ का पानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए