कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कसा तंज- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतने झूठ आखिर बताता कौन है ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2019 9:28 AM
नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आईएनएस विराट का इस्तेमाल छुट्टी मनाने के लिए करने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोप को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को सवाल किया कि आखिर मोदी को इतने झूठ कौन बताता है और वह तथ्यों की जांच […]
नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आईएनएस विराट का इस्तेमाल छुट्टी मनाने के लिए करने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोप को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को सवाल किया कि आखिर मोदी को इतने झूठ कौन बताता है और वह तथ्यों की जांच किये बिना बोलते क्यों हैं.
चिदंबरम ने यूपीए सरकार के समय की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘यदि प्रधानमंत्री को यूपीए सरकार के दौरान सीमा पार कार्रवाई के सबूत नहीं मिले, तो इसका मतलब है कि जानकारी उनसे छुपाई जा रही है. आप उन जनरल से बात क्यों नहीं करते जिन्होंने कहा कि यह(सीमा पर करवाई) पहली बार नहीं है और यह आख़िरी बार भी नहीं है?’
उन्होंने सवाल किया, ‘मैं उत्सुक हूं, यह जानने के लिए कि प्रधानमंत्री को ये झूठ कौन बताता है? प्रधानमंत्री तथ्यों की जांच किए बिना झूठ क्यों बोलते हैं?’ चिदंबरम ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी का एक और झूठ पकड़ा गया. नौसेना के शीर्ष अधिकारियों ने कहा है कि राजीव गांधी ने आईएनएस विराट का उपयोग आधिकारिक यात्रा के लिए ही किया था.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










