ePaper

बोले केजरीवाल- प्रियंका गांधी कर रही हैं अपना समय बर्बाद, राजस्थान-एमपी में करना चाहिए प्रचार

Updated at : 08 May 2019 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
बोले केजरीवाल-  प्रियंका गांधी कर रही हैं अपना समय बर्बाद, राजस्थान-एमपी में करना चाहिए प्रचार

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपना समय बर्बाद कर रही हैं. वह राजस्थान और एमपी में चुनाव प्रचार क्यों नहीं करतीं ? वह एसपी-बीएसपी के खिलाफ यूपी में रैली कर रही […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपना समय बर्बाद कर रही हैं. वह राजस्थान और एमपी में चुनाव प्रचार क्यों नहीं करतीं ? वह एसपी-बीएसपी के खिलाफ यूपी में रैली कर रही हैं. वह आप के खिलाफ दिल्ली में रैली कर रही हैं. दोनों भाई-बहन ऐसे जगहों पर नहीं जा रहे, जहां उनकी सीधी लड़ाई भाजपा से है.

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पर भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पूछा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे उन राज्यों में प्रचार के लिये क्यों नहीं जा रहे हैं जहां कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है.

केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के नेता उत्तर प्रदेश में भाजपा को चुनौती दे रहे सपा बसपा गठबंधन को कमजोर करने के लिये उत्तर प्रदेश में ही प्रचार कर रहे हैं.

दिल्ली में बुधवार को प्रियंका गांधी का रोड शो आयोजित होने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘प्रियंका दिल्ली में प्रचार कर अपना समय खराब कर रही हैं. दोनों भाई बहन राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिये क्यों नहीं जा रहे हैं जहां कांग्रेस की भाजपा से सीधी टक्कर है.” उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ विपक्ष की ताकत को कांग्रेस कमजोर करने का काम कर रही है.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola