राहुल गांधी के बयान टीवी सीरियल शुरू होने से पहले जारी होने वाली चेतावनी के समान: फड़णवीस

Updated at : 15 Apr 2019 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी के बयान टीवी सीरियल शुरू होने से पहले जारी होने वाली चेतावनी के समान: फड़णवीस

अहमदाबाद: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने रविवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान वास्तविकता से परे और काल्पनिक होते हैं. राहुल पर कटाक्ष करते हुए फड़णवीस ने कहा कि उनके बयान टेलीविजन पर धारावाहिक शुरू होने से पहले आमतौर पर प्रसारित होने वाली चेतावनी (डिस्क्लेमर) की तरह होते हैं. फड़णवीस ने […]

विज्ञापन

अहमदाबाद: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने रविवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान वास्तविकता से परे और काल्पनिक होते हैं. राहुल पर कटाक्ष करते हुए फड़णवीस ने कहा कि उनके बयान टेलीविजन पर धारावाहिक शुरू होने से पहले आमतौर पर प्रसारित होने वाली चेतावनी (डिस्क्लेमर) की तरह होते हैं.

फड़णवीस ने यहां मराठी समुदाय की सभा में कहा, "टेलीविजन धारावाहिकों के प्रसारण से पहले एक चेतावनी प्रसारित की जाती है, जिसमें कहा जाता है कि ‘यह काल्पनिक है और वास्तविकता से इसका कोई लेना देना नहीं है. यह वाक्य कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए उपयुक्त है."

फड़णवीस राहुल गांधी द्वारा राफेल विमान सौदे सहित विभिन्न मुद्दों पर भाजपा पर लगाए गए आरोपों का जिक्र कर रहे थे. उन्होंने कहा, "केवल पाकिस्तान और कांग्रेस ही बालाकोट हवाई हमले के सबूत मांग रहे हैं, जिससे यह साबित होता है कि कांग्रेस की मानसिकता पाकिस्तान समर्थक है."

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola