जनरल सुहाग की नियुक्ति सही

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2014 2:44 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने देश के अगले थल सेनाध्यक्ष के रुप में ले. जनरल दलबीर सिंह सुहाग की नियुक्ति पर रोक लगाने से आज इनकार कर दिया. ले. जनरल सुहाग एक अगस्त को अपना पदभार ग्रहण करेंगे.न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा, ‘‘ऐसी कोई वजह नहीं है कि इस […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने देश के अगले थल सेनाध्यक्ष के रुप में ले. जनरल दलबीर सिंह सुहाग की नियुक्ति पर रोक लगाने से आज इनकार कर दिया. ले. जनरल सुहाग एक अगस्त को अपना पदभार ग्रहण करेंगे.न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा, ‘‘ऐसी कोई वजह नहीं है कि इस पर रोक लगायी जानी चाहिए.’’ शीर्ष अदालत ने कहा कि ले. जनरल सुहाग की नियुक्ति पर रोक लगाने की कोई जरुरत नहीं है. ले. जनरल रवि दास्ताने ने ले. जनरल सुहाग की नियुक्ति को चुनौती दी थी.

न्यायालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने भी इस नियुक्ति को न्यायोचित ठहराया है और ले. जनरल द्वारा लगाये गये आरोपों में भी ऐसा कुछ नहीं है. न्यायालय ने कहा कि ले. जनरल सुहाग इस पद के लिये सभी मानदंडों को पूरा करते हैं और वह वरिष्ठता सूची में वरिष्ठतम हैं. अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि ले. जनरल सुहाग पर लगाया गया प्रतिबंध 2012 में उठा लिया गया था और उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था.

इससे पहले, केंद्र सरकार ने न्यायालय में कहा था कि अप्रैल और मई 2012 में तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह ने ले. जनरल सुहाग पर अनुशासनिक प्रतिबंध लगाने के लिये जिन कथित चूक को आधार बनाया था, वे ‘अस्पष्ट’ और ‘गैरकानूनी’ थे. जनरल सिंह इस समय राजग सरकार में मंत्री हैं. उन्होंने ले जनरल सुहाग को अनुशासनिक और सतर्कता पाबंदी के तहत रखा था.

यह प्रतिबंध ले जनरल सुहाग के सीधे नियंत्रण में काम कर रही गुप्तचर इकाई के एक आपरेशन में ‘कमान और नियंत्रण’ की कथित विफलता के लिये लगाया गया था. ले जनरल सुहाग उस समय दीमापुर स्थित 3 कार्प के कमाण्डर थे. संप्रग द्वितीय ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में ले जनरल सुहाग को थल सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह का उत्तराधिकारी घोषित किया था. जनरल सिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैa.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola