‘मासूम’ उर्मिला को टिकट दे कांग्रेस ने खेला ‘रंगीला’ दांव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2019 1:22 AM
विज्ञापन
दिल्ली : हिंदी सिनेमा की ‘छम्मा छम्मा’ गर्ल उर्मिला मातोंडकर को शायद लगा था कि आशा भोंसले के अलबम के लिए गीत गाने के बाद उन्होंने एक्टिंग, डांसिंग और सिंगिंग का अपना चक्र पूरा कर लिया है, लेकिन कौन जानता था कि कांग्रेस पार्टी चुनावी राजनीति में उनके लिए एक नयी भूमिका गढ़ रही है. […]
विज्ञापन
दिल्ली : हिंदी सिनेमा की ‘छम्मा छम्मा’ गर्ल उर्मिला मातोंडकर को शायद लगा था कि आशा भोंसले के अलबम के लिए गीत गाने के बाद उन्होंने एक्टिंग, डांसिंग और सिंगिंग का अपना चक्र पूरा कर लिया है, लेकिन कौन जानता था कि कांग्रेस पार्टी चुनावी राजनीति में उनके लिए एक नयी भूमिका गढ़ रही है. उर्मिला मातोंडकर को हिंदी फिल्मों की बहुआयामी अभिनेत्री के तौर पर देखा जाता है.
वह शेखर कपूर की फिल्म मासूम में नसीरूद्दीन शाह, शबाना आजमी और सईद जाफरी जैसे बेहतरीन अदाकारों की मौजूदगी के बावजूद अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रहीं और लोगों को उनकी मासूम अदाओं में भविष्य की उम्मीदें नजर आईं. हालांकि उर्मिला ने फिल्म कलयुग में बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय जीवन की शुरूआत की थी.
इसके बाद उर्मिला ने फिल्म ‘नरसिम्हा’ में अभिनय किया और फिर आई ‘रंगीला’ फिल्म में उनके अभिनय को देख कर लोगों ने उन्हें बोल्ड और हॉट अभिनेत्री का तमगा दे डाला, लेकिन जब वह ‘पिंजर’ , ‘बनारस’, ‘सत्या’ और ‘मैंने गांधी को नहीं मारा’ जैसे फिल्मों में दिखाई दीं तो लोगों ने उन्हें विशेष सिनेमा की अभिनेत्री कहना शुरू कर दिया था. उर्मिला मातोंडकर का जन्म 4 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था.
उनके पिता का नाम शिविंदर सिंह और मां का नाम रुख्साना सुल्तान है. मातोंडकर ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद पुणे विश्वविद्यालय पुणे, महाराष्ट्र से दर्शनशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है.
उर्मिला चूंकि एक जानी मानी अभिनेत्री हैं और लाखों लोगों की पसंदीदा अदाकारा हैं इसलिए उनके बारे में यह तमाम बातें बहुत से लोग जानते होंगे, लेकिन अब वह चूंकि चुनाव के मैदान में हैं तो उनके बारे में बहुत सी ऐसी बातें भी कही सुनी जायेंगी, जिनसे कभी उनकी छवि उजली होगी तो कभी धूमिल. वैसे यह बात तो तय है कि उनके बारे में कोई भी बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जायेगी.
सांसद गोपाल शेट्टी से मुकाबला
उर्मिला को कांग्रेस ने मुंबई उत्तर से पार्टी का प्रत्याशी बना कर रूपहले पर्दे की स्वप्निल दुनिया से राजनीति की कांटों भरी डगर पर निकले लोगों की कतार में शामिल कर दिया. उनका इस क्षेत्र से भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से मुकाबला होगा.
शादी के बाद न धर्म बदला, न नाम
उर्मिला ने 2016 में कश्मीर के रहने वाले मॉडल और व्यवसायी मोहसिन अख्तर मीर से शादी की. वह बौद्ध धर्म को मानती हैं और शादी के बाद भी न तो धर्म बदला, न ही अपना नाम.
दक्षिण की फिल्मों में भी किया काम
उर्मिला ने भूत, नैना और कौन जैसी डरावनी फिल्मों में मनोरोगी का सशक्त अभिनय कर फिल्म में जान डाल दी और लोगों को उनकी अभिनय प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं रहा. 90 के दशक की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार उर्मिला ने हिंदी के अलावा मलयालम, मराठी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










