राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना कहा, न्यूनतम आय योजना की घोषणा से डरे मोदी

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यूनतम आय योजना (न्याय) के अपने वादे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बुधवार को तीखा हमला बोला और दावा किया कि प्रधानमंत्री के चेहरे पर इस बात का डर और हताशा साफ दिखाई दे रही है कि वह अब जाने वाले हैं. उन्होंने यह भी कहा […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यूनतम आय योजना (न्याय) के अपने वादे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बुधवार को तीखा हमला बोला और दावा किया कि प्रधानमंत्री के चेहरे पर इस बात का डर और हताशा साफ दिखाई दे रही है कि वह अब जाने वाले हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर ओबीसी तथा दूसरे सभी वर्गों के युवाओं के लिए यह व्यवस्था बनाई जाएगी कि व्यवसाय शुरू करने के तीन साल तक उन्हें किसी तरह की अनुमति के चक्कर में नहीं पड़ना पड़े. वह पार्टी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अधिवेशन में बोल रहे थे. गांधी ने ‘न्याय’ का उल्लेख करते हुए कहा, ‘अगर नरेंद्र मोदी अन्याय कर सकते हैं तो कांग्रेस न्याय दे सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




