ये खिलाड़ी बने राजनेता, राठौड़ चमके, पर भूटिया चूक गये

Updated at : 18 Mar 2019 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
ये खिलाड़ी बने राजनेता, राठौड़ चमके, पर भूटिया चूक गये

राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कीर्ति आजाद और नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब गौतम गंभीर के नाम की भी चर्चा नयी दिल्ली : एक आम तौर पर पहले पन्ने पर होता है तो दूसरा आखिरी पर, लेकिन चुनावी मौसम में यह पुरानी कहावत बेमानी हो जाती है कि खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए. इस […]

विज्ञापन
राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कीर्ति आजाद और नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब गौतम गंभीर के नाम की भी चर्चा
नयी दिल्ली : एक आम तौर पर पहले पन्ने पर होता है तो दूसरा आखिरी पर, लेकिन चुनावी मौसम में यह पुरानी कहावत बेमानी हो जाती है कि खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए.
इस बार भी राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कीर्ति आजाद और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे खिलाड़ी तो राजनीति में भी अनुभवी हो गये हैं, लेकिन इस बार क्रिकेटर गौतम गंभीर जैसे नये नाम भी सामने आ सकते हैं. डबल ट्रैप निशानेबाज राठौड़ 2017 में देश के पहले ऐसे खेलमंत्री बने जो खिलाड़ी रहे हैं. वह सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री भी हैं. जयपुर ग्रामीण से पहली बार संसद में आये राठौड़ ने कहा, वे काम में विश्वास करते हैं और यह अच्छे नेता की निशानी है.
अजहर 2014 में भी मुरादाबाद से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गये. दूसरी ओर सिद्धू 2014 में लोकसभा का टिकट नहीं मिलने के बाद राज्यसभा के सदस्य थे लेकिन अब भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ गये हैं. छह बार की विश्व चैंपियन एम सी मेरीकोम भी राज्यसभा सदस्य रही. ऐसी अटकलें हैं कि गंभीर इस चुनाव में अपनी राजनीतिक पारी का आगाज कर सकते हैं. क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है. वह विवादास्पद कर्णी सेना की महिला शाखा की अध्यक्ष भी रह चुकी है.
यह अच्छी बात है कि खिलाड़ी भी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. खिलाड़ी होने के कारण वे अनुशासित और अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहते हैं.
राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भाजपा
राजनीति में मिली हार
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ 2009 में कांग्रेस के टिकट पर उत्तर प्रदेश के फूलपुर से चुनाव लड़े लेकिन हार गये. मशहूर फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया 2014 में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार थे लेकिन हार गये. पूर्व राष्ट्रीय तैराकी चैंपियन और अभिनेत्री नफीसा अली 2004 में कांग्रेस और 2009 में सपा की उम्मीदवार रही लेकिन दोनों बार हार गये.
खिलाड़ियों को मिली मतदान जागरूकता की जिम्मेदारी
इस बार खिलाड़ियों पर लोगों को मतदान के लिये जागरूक करने की भी जिम्मेदारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट से मतदान के लिए जागरूकता लाने की अपील की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola