दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर बोले मोदी - कांग्रेस की संस्कृति गांधीवादी विचारों की विरोधी

Updated at : 12 Mar 2019 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर बोले मोदी - कांग्रेस की संस्कृति गांधीवादी विचारों की विरोधी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि गांधीवादी विचारों का विरोध विपक्षी दल की संस्कृति है. दांडी यात्रा की 89वीं वर्षगांठ पर एक ब्लॉग में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हमें सबसे गरीब शख्स के दर्द के बारे में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि गांधीवादी विचारों का विरोध विपक्षी दल की संस्कृति है.

दांडी यात्रा की 89वीं वर्षगांठ पर एक ब्लॉग में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हमें सबसे गरीब शख्स के दर्द के बारे में सोचना सिखाया और हमने देखा और सोचा कि कि कैसे हमारा काम उस शख्स को प्रभावित करेगा. मोदी ने कहा, मैं गर्व के साथ यह कह सकता हूं कि हमारी सरकार के काम के सभी पहलुओं में निर्देशक विचार यह होता है कि हम देखें कि कैसे यह गरीबी दूर करेगा और समृद्धता लायेगा. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि गांधी जहां असमानता और जातीय विभाजन में विश्वास नहीं रखते थे, दुखद है कि कांग्रेस समाज को बांटने से कभी नहीं हिचकिचायी. उन्होंने ब्लॉग में आरोप लगाया, सबसे बुरी जातीय हिंसा और दलित विरोधी नरसंहार कांग्रेस के शासन में हुआ. कांग्रेस और भ्रष्टाचार के पर्यायवाची बनने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टों को दंडित करने के लिए सबकुछ किया.

उन्होंने आरोप लगाया, देश ने देखा है कि कैसे कांग्रेस और भ्रष्टाचार पर्यायवाची बन गये. जिस क्षेत्र का भी नाम लीजिये वहां एक कांग्रेसी घोटाला होगा-फिर चाहे वह रक्षा, टेलीकॉम, सिंचाई, खेल आयोजन, कृषि, ग्रामीण विकास या कुछ और ही क्यों न हो. मोदी ने यह भी दावा किया कि बापू (महात्मा गांधी) वंशवाद की राजनीति को तुच्छ मानते थे, वहीं वंश पहले आज कांग्रेस का तरीका बन गया है. लोगों के अधिकार के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गांधी मानते थे कि लोकतंत्र कमजोर को मजबूत जितने ही समान अवसर देते हैं, लेकिन कांग्रेस ने राष्ट्र को आपातकाल दिया. प्रधानमंत्री ने कहा, गांधीजी कांग्रेस की संस्कृति को भलीभांति जानते थे, यही वजह है कि वह कांग्रेस को भंग करना चाहते थे, खासकर 1947 के बाद. उन्होंने कहा, आज हमारे पास केंद्र में सरकार है जो बापू के दिखाये पथ पर काम कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola