''जूतेमार सांसद'' शरद त्रिपाठी को लेकर दिग्विजय ने कसा पीएम मोदी पर तंज, किया यह VIDEO ट्वीट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Mar 2019 12:52 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर से भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच एक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई थी जिसको लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर तंज कसा. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें पीएम मोदी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर से भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच एक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई थी जिसको लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर तंज कसा. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें पीएम मोदी शरद त्रिपाठी को नम्र और शालीन बताते नजर आ रहे हैं.

VIDEO

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1104945133596815360?ref_src=twsrc%5Etfw

वीडियो ट्‍वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा कि नम्रता और विवेक से भरे हुए माननीय सासंद शरद त्रिपाठी जी की नम्रता और विवेक का उज्जवलंत उदाहरण…आपको बता दें कि सांसद त्रिपाठी ने भाजपा विधायक बघेल की पिछले दिनों एक बैठक के दौरान जूतों से से पिटाई कर दी थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola