पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, पुंछ-राजौरी के छह सेक्टरों में की भारी गोलाबारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2019 8:17 PM

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में बृहस्पतिवार को नियंत्रण रेखा के पास छह सेक्टरों में नागरिक बस्तियों और अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान की भारी गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गयी और एक जवान घायल हो गया. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलाबारी का करारा जवाब दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में बृहस्पतिवार को नियंत्रण रेखा के पास छह सेक्टरों में नागरिक बस्तियों और अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तान की भारी गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गयी और एक जवान घायल हो गया. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलाबारी का करारा जवाब दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

यह लगातार सातवां दिन है जब पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावापूर्ण कार्रवाई के जम्मू कश्मीर के सुंदरबन, मानकोटे, खारी करमारा, डेगवार सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर करीब तीन बजे से गोलाबारी की और छोटे हथियारों से गोलीबारी की तथा संघर्षविराम का उल्लंघन किया. उन्होंने कहा, पाकिस्तान सेना ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास करीब सवा दो बजे अकारण ही मोर्टार दागने के साथ गोलाबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया. उन्होंने बताया कि इससे पहले करीब एक बजे कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की थी.

अधिकारी ने कहा, भारतीय सेना ने जोरदार और प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया कि मेंढर के चज्जला क्षेत्र में मोर्टार शेल से गंभीर रूप से घायल होने के बाद एक महिला की मौत हो गयी. गोलाबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है. प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बृहस्पतिवार को सुबह लगभग छह बजे मोर्टार दागा था और गोलीबारी की थी. मौजूदा स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास 5 किलोमीटर के दायरे में शैक्षणिक संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया है. पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी के मद्देनजर सीमा से सटे इलाकों के निवासियों को अपने घरों के अंदर रहने और बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola