ePaper

मैं अपने स्टैंड पर कायम हूं, आखिर कश्मीर समस्या का स्थायी समाधान क्यों ना हो? : सिद्धू

Updated at : 18 Feb 2019 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
मैं अपने स्टैंड पर कायम हूं, आखिर कश्मीर समस्या का स्थायी समाधान क्यों ना हो? : सिद्धू

नयी दिल्ली : पुलवामा अटैक के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के स्टैंड की पूरे देश में निंदा हुई और उनका बॉयकॉट किया जाने लगा. स्थिति यहां तक बिगड़ी की उन्हें कपिल शर्मा के शो से बाहर कर दिया, बावजूद इसके सिद्धू आज भी अपने स्टैंड पर कायम हैं. आज मीडिया से बात करते हुए सिद्धू […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पुलवामा अटैक के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के स्टैंड की पूरे देश में निंदा हुई और उनका बॉयकॉट किया जाने लगा. स्थिति यहां तक बिगड़ी की उन्हें कपिल शर्मा के शो से बाहर कर दिया, बावजूद इसके सिद्धू आज भी अपने स्टैंड पर कायम हैं. आज मीडिया से बात करते हुए सिद्धू ने कहा कि मैं अपने स्टैंड पर कायम हूं. आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. जो लोग पुलवामा अटैक के लिए दोषी हैं, उन्हें कड़ी सजा दी जाये, ताकि आने वाली पीढ़ी को इससे सीख मिले.

मैं सिर्फ यह पूछना चाहता हूं कि 1999 कंधार की घटना में शामिल लोगों को किसने रिहा किया? इसकी जिम्मेदारी किसकी है? सैनिक क्यों मरें, आखिर इस समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं हो सकता?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola